Lyrics
[Verse 1]
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
[Verse 2]
कैसे तुझे मैं अपनी सुनाऊँ
पीठ के खंजर कैसे दिखाऊँ
रास ना आई दुनिया-दारी
टूट ना जाए ये आस हमारी
जीने की आस नहीं
उम्र मेरी अब घट जाए
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
[Verse 3]
मुरली की धुन सुना दे कान्हा
अपने रंग में रंग दे कान्हा
भटक रहा हूँ जग की गलियों
थाम ले मेरी डोर साँवरिया
तेरे बिना ये मन मेरा
हर पल यूँ ही घबराए
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
[Verse 4]
जब भी दुख की रात ये आए
नाम तेरा ही मन दोहराए
तेरी कृपा की छाँव मिले तो
जीवन मेरा धन्य हो जाए
तेरी भक्ति में साँस चले
तेरा नाम ही मुख पर आए
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
[Verse 5]
तू ही दिखा दे रास्ता कोई
आँसुओं से चौखट धोई
दर पे खड़ा मैं हाथ फैलाए
दुःख जीवन के तू ही मिटाए
दिल है मायूस मेरा
ना हो तो दिल ये फट जाए
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
[Verse 6]
मेरी खता को माफ तू कर दे
किस्मत मेरी कान्हा बदल दे
इंदर लिखता अपनी बीती
बीती बातें बन गई रीति
कर कुछ ऐसा प्रभु
किस्मत मेरी पलट जाए
कान्हा तेरे चरणों में
जीवन मेरा कट जाए
करना जुदा खुद से
कहीं मन फिर ना भटक जाए
कान्हा तेरे चरणों में
Fast Facts
Total Views
0
Last Updated
Oct 05, 2026