Home / Ram Naam Matwala
single

Ram Naam Matwala

0 Views
0
Verified Lyrics

Lyrics

वो राम नाम मतवाला है…

माँ अंजनी का लाला है…


वो राम नाम मतवाला है,

माँ अंजनी का लाला है।

वो लाल लंगोटे वाला है,

माँ अंजनी का लाला है।


सब सुख लहे तुम्हारी शरणा,

तुम रक्षक काहू को डरना।

वो तो भय को भगाने वाला है,

माँ अंजनी का लाला है।


वो राम नाम मतवाला है…


भूत पिशाच निकट नहीं आवे,

महावीर जब नाम सुनावे।

वो तो भूत भगाने वाला है,

माँ अंजनी का लाला है।


नासे रोग हरे सब पीरा,

जपत निरंतर हनुमत वीरा।

वो तो रोग मिटाने वाला है,

माँ अंजनी का लाला है।


अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता,

अस वर दीन्ह जानकी माता।

वो तो कृपा बरसाने वाला है,

माँ अंजनी का लाला है।


संकट कटे मिटे सब पीरा,

जो सुमिरे हनुमत बलबीरा।

वो रण को जिताने वाला है,

माँ अंजनी का लाला है।


वो भय को भगाने वाला है…

वो रोग मिटाने वाला है…

वो कृपा बरसाने वाला है…

जय बजरंगबली 🔱

जय हनुमान 🔱

Fast Facts

Total Views

0

Last Updated

May 03, 2026